Ro no D15139/23

विद्युत खपत शून्य, बिजली बिल हुआ जीरो

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ विद्युत खपत को कम करने तथा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत नागरिक अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर सूरज की रोशनी से अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल से मुक्ति मिल रही है, बल्कि आमजन ऊर्जा उत्पादक बनकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिले में आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मुंगेली जिले के पृथ्वीग्रीन कॉलोनी, करही निवासी शिक्षक श्री तेजवंत बर्मन ने अपने आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इसके माध्यम से अब उनका घर सौर ऊर्जा से पूर्णतः रोशन हो रहा है और विद्युत खपत शून्य हो जाने से बिजली बिल भी जीरो हो गया है।
श्री बर्मन ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, परंतु अब सोलर सिस्टम लगने के बाद यह समस्या समाप्त हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर पर बैंक लोन भी दे रहे हैं।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नंदराम भगत ने बताया कि रूफटॉप सोलर सिस्टम दो प्रकार के होते हैं। एक ऑफ-ग्रिड और दूसरा ऑन-ग्रिड। ऑफ-ग्रिड सिस्टम में बैटरी के माध्यम से उत्पन्न बिजली का उपयोग घर में ही किया जाता है, जो विशेष रूप से उन क्षेत्रों में उपयोगी है जहाँ विद्युत ग्रिड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं ऑन-ग्रिड सिस्टम में अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड को भेजी जाती है और उतनी यूनिट उपभोक्ता के बिल से स्वतः घटा दी जाती है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान