Ro no D15139/23

विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन  

 

छ0ग0 ऊर्जा विभाग के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 30 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक 04 जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के गौरवशाली अवसर पर एक विशेष ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ऊर्जा के महत्व और विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
प्रतिभागी अक्षय ऊर्जा स्रोत ¼Renewable Energy Sources½] , ऊर्जा संरक्षण  ¼Energy Conservation½ , विद्युत सुरक्षा   ¼Electrical Safety½] में से किसी भी एक विषय पर अपनी कलाकृति बना सकते हैं।
यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए खुली है, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रतिभागियों को पेंटिंग बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों (कागज, रंग, ब्रश आदि) का प्रबंध स्वयं करना होगा।
राजनांदगांव जिले के प्रतिभागी तैयार पेंटिंग को रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन (मोबाइल नंबर – 9713039110) के पास जमा करा सकते हैं। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्रीमती सरोज कुमारी गंधर्व (मोबाइल नंबर- 7354514230), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्री उत्त्तम कुमार साहू (मोबाइल नंबर- 9755118763) एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्री दीपक लसेर (मोबाइल नंबर – 9907449750) के पास पेंटिंग जमा कर सकेंगे। पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के समापन के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा उत्कृष्ट पेंटिंग्स का चयन किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनकी सूचना विजयी प्रतिभागियों को फोन पर दी जाएगी। बिजली की बचत और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभाग ने इस रचनात्मक पहल में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग के रजत जयंती वर्ष वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत 04 जिलों के संभागीय एवं वितरण केन्द्र कार्यालयों में 30 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा।

 

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 पोड़ी की सुनिता के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 19 हजार से अधिक के बकाया बिल में मिली 75% की छूट मोर बिजली ऐप एवं कार्यालय के माध्यम से पंजीयन कराकर ले सकते हैं लाभ

      अम्बिकापुर 17 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को बकाया बिजली बिल में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 घरेलू उपभोक्ताओं…

    Read more

    कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

     कोरबा, 17 मार्च 2026/मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। हितग्राही किसान भुवनेश्वर तथा कौशल्या गंगा में…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान