Ro no D15139/23

विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

छ0ग0 ऊर्जा विभाग के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 30 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक 04 जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राजनांदगांवव, 28 जनवरी 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के गौरवशाली अवसर पर एक विशेष ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ऊर्जा के महत्व और विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
प्रतिभागी अक्षय ऊर्जा स्रोत ¼Renewable Energy Sources½] ऊर्जा संरक्षण  ¼Energy Conservation½ , विद्युत सुरक्षा ¼Electrical Safety½] में से किसी भी एक विषय पर अपनी कलाकृति बना सकते हैं।
यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए खुली है, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रतिभागियों को पेंटिंग बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों (कागज, रंग, ब्रश आदि) का प्रबंध स्वयं करना होगा।
राजनांदगांव जिले के प्रतिभागी तैयार पेंटिंग को रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन (मोबाइल नंबर – 9713039110) के पास जमा करा सकते हैं। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्रीमती सरोज कुमारी गंधर्व (मोबाइल नंबर- 7354514230), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्री उत्त्तम कुमार साहू (मोबाइल नंबर- 9755118763) एवं कबीरधाम जिले के प्रतिभागी कार्यपालन अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता श्री दीपक लसेर (मोबाइल नंबर – 9907449750) के पास पेंटिंग जमा कर सकेंगे। पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के समापन के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा उत्कृष्ट पेंटिंग्स का चयन किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनकी सूचना विजयी प्रतिभागियों को फोन पर दी जाएगी। बिजली की बचत और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभाग ने इस रचनात्मक पहल में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग के रजत जयंती वर्ष वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत 04 जिलों के संभागीय एवं वितरण केन्द्र कार्यालयों में 30 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायगा।

  • Related Posts

    सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

    *औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*   रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार को रायपुर स्थित…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ*   *छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पलौद में होगा आयोजन*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास