Ro no D15139/23

राजापुर रेत खदान की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी पूर्ण, शिवानी सौन्डिक बनीं अधिमानी बोलीदार

अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2025/  जिला सरगुजा प्रशासन द्वारा तहसील मैनपाट अंतर्गत ग्राम राजापुर स्थित रेत खदान (खसरा नंबर 1849, रकबा 3.000 हेक्टेयर) के आबंटन हेतु छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

नीलामी प्रक्रिया 07 नवम्बर 2025 को सुबह 10ः00 बजे से प्रारंभ होकर 13 नवम्बर 2025 शाम 05ः30 बजे तक संचालित हुई, जिसमें कुल 27 बोलीदारों ने भाग लिया। जिला स्तरीय समिति एवं सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया।
नीलामी में निर्धारित उच्चतम मूल्य (सिलिंग प्राइस) रुपए 205.00 के विरुद्ध सुश्री शिवानी सौन्डिक, निवासी गोधनपुर, अम्बिकापुर द्वारा रुपए 51.25 की न्यूनतम बोली प्रस्तुत की गई। नियमों के अनुसार न्यूनतम बोली प्रस्तुत करने वाले पात्र प्रतिभागियों में से पोर्टल के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई।
लॉटरी प्रक्रिया दिनांक 14 नवम्बर 2025 को संपन्न की गई, जिसमें सुश्री शिवानी सौन्डिक को राजापुर रेत खदान हेतु अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।चयनित बोलीदार को नियमानुसार आगे की औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया जाएगा।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ