Ro no D15139/23

सेवानिवृत्त 25 शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई  कलेक्टर  आकाश छिकारा ने सौंपा पेंशन भुगतान आदेश

जगदलपुर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का एक विशेष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पेंशन भुगतान आदेश और सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक सहित सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन तथा कोषालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि वर्षों की लंबी शासकीय सेवा के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने रेखांकित किया कि विभिन्न विभागों में इन कर्मचारियों द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों से ही जिले का विकास संभव हो पाया है। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की दूसरी पारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा के दौरान शासकीय व्यस्तताओं के कारण कई बार परिवार और निजी कार्य रह जाते हैं। अब वह समय है जब सभी को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए तथा अपने अधूरे कार्य पूरे करने चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि कर्मचारी केवल सेवानिवृत्त हुए हैं, थके नहीं हैं, इसलिए समाज और प्रशासन को अभी भी उनके लंबे अनुभव की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन करने और एक सजग नागरिक के रूप में समाज के उत्थान में योगदान देने की अपील की। समारोह के अंत में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया, जहाँ परिजनों ने इस आत्मीय सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई।

  • Related Posts

    नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ नदियों के उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ