Ro no D15139/23

धमतरी को “फूड बास्केट ऑफ एशिया” के रूप में विकसित करने की दिशा में निर्यात पर जोर

अनाज, फल-सब्जी एवं लघु वनोपज के निर्यात अवसरों पर संवेदनशीलता कार्यक्रम संपन्न

जिले को “फूड बास्केट ऑफ एशिया” के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल करते हुए जिला उद्योग केंद्र धमतरी द्वारा APEDA, रायपुर के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य से अनाज, ताजे फल-सब्जियाँ तथा लघु वनोपज (MFP) के निर्यात अवसरों पर एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन आज जिंजर लीफ रेस्टोरेंट, धमतरी में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने की। इस अवसर पर उप संचालक कृषि   मोनेश साहू, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र  लोकपाल खांडेकर, लीड बैंक मैनेजर  आई.के. तिलवानी, उसना राइस एसोसिएशन के चेयरमैन  नवीन सांखला, अरवा राइस एसोसिएशन के चेयरमैन  राजेश गोलछा सहित जिले के लगभग 63 उद्यमी, एफपीओ, महिला एफपीओ एवं विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता APEDA क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के एसोसिएट  अशोक कुमार बोरा ने जिले के निर्यात-उन्मुख खाद्य एवं कृषि आधारित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गुणवत्ता मानक, APEDA पंजीयन, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स तथा निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु उपलब्ध सब्सिडी एवं इंसेंटिव योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में कृषि, वनोपज एवं खाद्य प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने जिले को “फूड बास्केट ऑफ एशिया” के रूप में पहचान दिलाने के लिए निर्यात को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया और उद्यमियों, एफपीओ तथा महिला समूहों को निर्यात की दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र  प्रशांत चंद्राकर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : ऑनलाईन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही के लिए तिथि निर्धारित

    धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी के लिए…

    Read more

    दुर्गम पहाड़ियों में आस्था का केंद्र ‘निरई माता मंदिर’ में उमड़ा जनसैलाब,

    मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण, अतिरिक्त शेड निर्माण का निर्माण सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्था पूरी होंगी : कलेक्टर श्री मिश्रा निरई माता क्षेत्र को आस्था के साथ-साथ इको-टूरिज्म…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?