Ro no D15139/23

धमतरी में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर, नई दुग्ध समितियों के गठन में लाई जाएगी तेजी

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की समीक्षा बैठक, ग्रामीण किसानों को दुग्ध सहकारी समितियों से जोड़ने के दिए निर्देश

धमतरी, 08 जुलाई 2026/जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवीन दुग्ध समितियों के गठन, दुग्ध संकलन केंद्रों के विस्तार तथा किसानों की सहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर उन्हें दुग्ध सहकारी समितियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि नई दुग्ध समितियों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाकर जिले में दुग्ध उत्पादन और संकलन दोनों में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एनडीडीबी (NDDB) के प्रबंध संचालक ने बताया कि किसी भी नए दुग्ध संकलन केंद्र की स्थापना के लिए संबंधित क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 250 से 500 लीटर दुग्ध उत्पादन होना आवश्यक है। इससे संकलन केंद्र का संचालन आर्थिक रूप से व्यवहार्य और सुचारू रूप से किया जा सकता है।
विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बैठक के दौरान दुग्ध संकलन केंद्रों के सचिवों के समक्ष आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का परीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एनडीडीबी के प्रबंध संचालक, देवभोग दुग्ध महासंघ के अधिकारी श्री मुकेश देवांगन, एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, रेवाराम साहू तथा पशुपालन विभाग के विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुजेंद्र सोनी, डॉ. पी.के. लाओत्रे, डॉ. भूपेंद्र सिन्हा, डॉ. सुरेंद्र मरकाम, डॉ. प्रमोद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर में 24 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला 599 पदों पर भर्ती का अवसर

      दसवीं से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर छह संस्थानों में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर…

    Read more

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    *27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में की जाएगी बैठक*   रायपुर, 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने और…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल