Ro no D15139/23

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने पर जोर

अम्बिकापुर 26 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति, नागरिकों की शिकायतों और भुगतान प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री सुशील कुमार सिन्हा ने जिले में उपलब्ध पेयजल स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सातों विकासखंडों में कुल 11,683 हैंडपंप संचालित हैं, जिनके रख-रखाव के लिए 22 टेक्नीशियन और 23 हेल्पर तैनात हैं। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, अम्बिकापुर में 2,387, लखनपुर में 1,895, उदयपुर में 1,708, लूंड्रा में 2,026, सीतापुर में 1,436, बतौली में 1,133, और मैनपाट में 1,098 हैंडपंप कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को पेयजलापूर्ति की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के सदस्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित