Ro no D15139/23

राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति पर जोर, अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस: कलेक्टर

धमतरी, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज मूक बधिरार्थ कन्या विद्यालय में जिले के सभी विकासखंडों के अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की बैठक आयोजित कर राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए इसकी कार्यप्रणाली में गति, पारदर्शिता और संवेदनशीलता अनिवार्य है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक विलंब पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जमीनी हकीकत का आंकलन करने और कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की शासकीय भूमि—घास भूमि, वन भूमि या अन्य महत्वपूर्ण भूमि—पर अतिक्रमण बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा कोटवारी भूमि की खरीदी-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारियों को बड़े भूखंडों की विस्तृत जानकारी तैयार कर कैफियत में दर्ज करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं सुलभ बनाया जा सकता है। उन्होंने एग्रीस्टेक प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों के लंबित पंजीयन को शीघ्र पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहरी, एसडीएम धमतरी श्री पीयूष तिवारी, एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह कोसले, उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू, भू-अभिलेख शाखा के श्री दीपचंद भारती सहित जिले के सभी तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।
// अमित//

  • Related Posts

    ​मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान

      ​20 दिन में किये फेफड़े की 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी और इस तरह दो महीने में फेफड़े की कुल 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी सर्जरी में 15 साल के बच्चे के फेफड़े…

    Read more

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    रायुपर 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात