Ro no D15139/23

कुपोषण को दूर करने के लिए बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित

जशपुरनगर 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुपोषण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आईआईटी मुंबई की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान के 45 बिंदु, पोषण आहार एवं पूरक आहार जैसे विषयों पर आधारित एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के लगभग 5,000 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य विभाग के 5 एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के 5 कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषण उन्मूलन हेतु निरंतर समर्पित प्रयास जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत