Ro no D15139/23

संभाग के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

अम्बिकापुर 05 जनवरी 2025/ सरगुजा संभाग के अंतर्गत समस्त सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और एम.सी.बी. में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ व कार्यरत तृतीय श्रेणी के विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय भर्ती नियमों के प्रावधानों के तहत कार्यकुशलता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से वरिष्ठता एवं उपयुक्तता के आधार पर पदोन्नति प्रदान किये जाने हेतु विभिन्न कारणों से वर्षों से जो पदोन्नति लंबित थे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशा-निर्देशन में उनके पदोन्नति की प्रक्रिया को तत्काल संपादित किया गया है जिसमें सरगुजा संभाग के समस्त जिलों में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत एवं पदस्थ कर्मचारियों को भर्ती नियम में प्रावधानित योग्य ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता-महिला से स्टॉफ नर्स के पद पर कुल रिक्त 21 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रदान की गई है।

इसी तरह संभाग के अधिनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत एवं पदस्थ एम.पी.एच.डब्ल्यू.(पुरुष/महिला), ड्रेसर ग्रेड-1 से नेत्र सहायक अधिकारी के कुल रिक्त 07 पदों पर, एम.पी.एच.डब्ल्यू.(पुरूष/वरिष्ठ सेनेटेरियन/फिजियोथैरेपी टेक्निशियन डाईंग कैडर) के पद पर कार्यरत कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर)/सेनेटेरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के कुल रिक्त 02 पदों पर तथा विगत 07 वर्षों से लंबित सरगुजा संभाग के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-2 संवर्ग (सहायक ग्रेड-2/कैशियर/संगणक/स्टुवर्ड) के पदों पर कुल 35 कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति भर्ती नियम के प्रावधानों के तहत प्रदान की गई है। इससे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिनियों एवं समस्त विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को हर्ष व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से बिजली बिल से मिली राहत ग्राम गड़बहिरा के रामदास को योजनांतर्गत 21 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड ग्राम गड़बिरा…

    Read more

    जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ 20 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे दावा आपत्ती

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंच के पद रिक्त है। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस