Ro no D15139/23

रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों एवं नियोजकों द्वारा लगभग 1237 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में पीएसआर लाइफ सॉल्यूशन राजनांदगांव द्वारा इंश्योरेंस एडवाइजर के 50 पद, अशरव फाउंडेशन अशरव सिक्योरिटी एण्ड एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, केयर टेकर के 150 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, हाउसकीपिंग स्टाफ के 150 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 150 पद एवं बेबी सिटर के 150 पद, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एण्ड जॉब कंसल्टेंट रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 50 पद एवं डिप्टी एडवाइजर के 50 पद, रेयॉन इलेक्ट्रिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग के 25 पद, सुपरवाइजर के 5 पद एवं एचआर एग्जीक्यूटिव के 2 पद, शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड हथखोज दुर्ग द्वारा आईटीआई ट्रेनी के 100 पद तथा श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन महाराष्ट्र द्वारा कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना होगा।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

      तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान रायपुर प्रेस क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम…

    Read more

    कुंदनपाल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, अब गांव में ही मिलेंगी आधार संबंधी सुविधाएं

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को घर के पास मिल रही डिजिटल सुविधा रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ