Ro no D15139/23

अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर रू 7 जुलाई को आईटीआई सड्डू रायपुर में होगा मेगा प्लेसमेंट कैंप

*20 निजी संस्थानों में 100 से अधिक दिव्यांगजनों की नियुक्ति के लिए होगा साक्षात्कार*

*कार्यक्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर*

रायपुर, 04 जुलाई 2025/ विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यंग इंडिया के तत्वाधान में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जुलाई को शासकीय आईटीआई सड्डू रायपुर में किया जाएगा। इस संबंध में विशेष रोजगार अधिकारी डॉ. शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में 20 विभिन्न निजी क्षेत्र की राइस मिल, पेट्रोल पम्प, स्पंज आयरन, वेयर हाऊस आदि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की भर्ती की जाएगी। इनका कार्यक्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर होगा। विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10 हज़ार रुपये से लेकर 20 हज़ार रुपये तक का मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संबंधी परामर्श, पंजीयन तथा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रायपुर जिले सहित आसपास के 18 से 40 वर्ष तक के योग्य दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु दिव्यांगजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

    *’कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना*   रायपुर 26 जुलाई 2026/ जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार