Ro no D15139/23

राशनकार्डधारी परिवारों को 03 माह का एकमुश्त राशन वितरण किये जाने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें,

 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आबंटन अनुरूप चावल का हो भंडारण- सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव ने जिला कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक
धान उपार्जन एवं पीडीएस अंतर्गत राशन सामग्री के भण्डारण सहित अन्य विषयों की हुई समीक्षा

अम्बिकापुर 28 मई 2025/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को राज्य के समस्त जिलों के कलेक्टर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर धान उपार्जन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन सामग्री के भण्डारण की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टरेट सरगुज़ा के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान के निराकरण एवं माह जून से अगस्त के पीडीएस चावल के उचित मूल्य दुकानों में अग्रिम भण्डारण के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संग्रहण केंद्रों में भंडारित अतिशेष धान के निराकरण की जिलेवार समीक्षा के दौरान श्रीमती कंगाले ने कहा कि सभी जिले धान का जल्द से जल्द उठाव सुनिश्चित करें। संग्रहण केंद्रों में धान के सुरक्षित रखरखाव की जांच हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने
प्राईस मेच किये गये स्टेकों के विरूद्ध समय-सीमा में सुरक्षा निधि जमा करने तथा स्टेकों के विरूद्ध वास्तविक राशि जमा किए जाने की समीक्षा की। खरीफ वर्ष 2024-25 अंतर्गत एफसीआई में चावल जमा की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सचिव श्रीमती कंगाले ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सम्बंध में कहा कि राशनकार्डधारी परिवारों को माह जून से अगस्त 2025 तक 3 माह के लिए पात्रता अनुसार चावल का आबंटन जारी किया गया है। उन्होंने जून माह में 03 माह का एकमुश्त वितरण किये जाने हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आबंटन अनुरूप चावल का भंडारण किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस हेतु निर्धारित समय-सीमा 30 मई 2025 तक पूर्ण भण्डारण हेतु परिवहन हेतु वाहन की व्यवस्था हो। 03 माह के चावल भण्डारण हेतु उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त भण्डारण क्षमता की उपलब्धता सुनिश्चित करें। वहीं  एकमुश्त वितरण हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए, हितग्राहियों को अवगत कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। पहुंचविहीन उचित मूल्य दुकानों मे राशन सामग्री का अग्रिम भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!