Ro no D15139/23

नगरीय निकायों मे शांतिपूर्ण रूप से हो रहा मतदान मतदान करने आमजनों में दिख रहा उत्साह

सुबह से ही मतदान केंद्रों में पहुँच रहे लोग
18 वर्षीय प्रियांशी रघुवंशी ने पहली बार किया मतदान
82 वर्षीय श्री मनमोहन जैन ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर  आमजनो से मतदान करने का किया आग्रह
कोरबा 11 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिले के सभी नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों में सुचारु और शांतिपूर्ण रूप से मतदान चल रहा है। आज सुबह से ही सभी नगरीय निकायो में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुँच रहे है।
कोरबा शहर के ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में कोसाबाड़ी निवासी 82 वर्षीय श्री मनमोहन जैन ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अहम भूमिका निभाई  साथ ही सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की। आरपी नगर की रहने वाली 18 वर्षीय प्रियांशी रघुवंशी ने पोड़ी बहार के मतदान क्रमांक 139 में पहली बार मतदान किया।  प्रियांशी ने सभी नागरिकों से मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में महती भूमिका निभाने का आग्रह किया। पोड़ीबहार मतदान केंद्र में वोट डालने आए पीएल मिरेन्द्र और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिव कुमारी मिरेन्द्र ने मतदान कर आमजनो से अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया। कोरबा नगर निगम में 297 पोलिंग बूथ सहित पूरे जिले के सभी नगरीय निकायों में 425 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह से आमनागरिक मतदान करने उत्साहपूर्वक पहुँच रहे है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना में उपभोक्ता को मिला बड़ा लाभ पाली के केराझरिया में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक

      कोरबा 23 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य शासन की मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचाने हेतु सभी वितरण केंद्रों…

    Read more

    जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ प्रतिबंधित

      कोरबा 23 मार्च 2026/भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा भारत के महापंजीयक (रजिस्टार जनरल आफ इंडिया) के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए जिला कोरबा में…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?