Ro no D15139/23

उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन महाप्रबंधक ने छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

अम्बिकापुर 11 मार्च 2025/  महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा, श्री अंकुर गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर के नवीन सभाकक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे की अध्यक्षता में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपेन्द्र यादव, एल.डी.एम. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अम्बिकापुर, विशिष्ट अतिथि श्री विवेक गुप्ता, उप संचालक, ग्रामोद्योग एवं श्री संतोष सिंह, चार्टर्ड एकाउन्टेंट, अंबिकापुर उपस्थित रहे। महाप्रबंधक, श्री अंकुर गुप्ता ने छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया और स्टार्टअप योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी  
एकदिवसीय शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएफई), स्टार्ट अप, स्टैण्ड अप योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति के बारे में विस्तार से बताया गया।

विशेषज्ञों के छात्रों का किया मार्गदर्शन  
श्री संतोष सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट ने नवीन उद्यम स्थापना के प्रारंभिक कदम और बैंकों में उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री विवेक गुप्ता ने उद्यमियों के गुण और योजनाओं के संचालन पर छात्रों से चर्चा की। विभागीय अधिकारियों श्री सूर्योदय कुमार साहू और श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने भी योजनाओं और औद्योगिक नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
प्राचार्य डॉ० आर० एन० खरे ने छात्रों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। वहीं श्री महीधर दुबे, सहायक प्राध्यापक, विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर ने शिविर में छात्रों के लिए उद्यमिता और स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों की खोज पर जोर दिया।  कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 160 छात्र-छात्राएं, 20 प्रशिक्षक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक