Ro no D15139/23

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय जांच दल गठित

अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2026/  जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 तथा शिक्षा संहिता में निहित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में संचालित समस्त अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के निरीक्षण, संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है।

गठित जांच दल में शासकीय हाई स्कूल अजिरमा के प्राचार्य श्री आशीष कुमार नंदे को अध्यक्ष बनाया गया है। सेजेस सोहगा, अम्बिकापुर की प्राचार्य श्रीमती लीन थॉमस सदस्य होंगी, वहीं समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के सहायक परियोजना समन्वयक श्री सुनील तिवारी को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरना, लखनपुर के व्याख्याता  सुरेन्द्र कुमार पण्डा, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा के व्याख्याता श्री मनोज शर्मा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या दरिमा के व्याख्याता श्री विशाल श्रीवास्तव को सदस्य नामित किया गया है।

टंकण कार्य हेतु सेजेस देवगढ़, सीतापुर की कम्प्यूटर शिक्षिका  पल्लवी तथा सेजेस केशवपुर, अम्बिकापुर की कम्प्यूटर शिक्षिका सश्री जान्हवी श्रीवास्तव को दायित्व सौंपा गया है।

जांच दल को विद्यालयों में आरटीई नियमों के पालन की जांच, छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) का सत्यापन, निःशुल्क शिक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा, आधारभूत सुविधाओं (कक्ष, शौचालय, पेयजल, विद्युत) की उपलब्धता का परीक्षण, नामांकन एवं उपस्थिति रजिस्टर की जांच, विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षण पद्धति का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आरटीई अंतर्गत सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में प्रवेशित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक एवं ऑनलाइन सत्यापन, प्राप्त शुल्क की उपयोगिता तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की स्थिति की भी जांच की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जांच दल निर्धारित समयावधि में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

      मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर,…

    Read more

    पूर्व में नक्सल प्रभावित गांव से आत्मनिर्भरता की उड़ान- सीमेंट ईंट व्यवसाय से बदली सोयम समसाद की जिंदगी

      बिहान योजना से मिली नई पहचान, मेहनत के दम पर बनीं ‘7,553 महिलाएं लखपति दीदी’ रायपुर, 10 अगस्त 2026/ सीमेंट से बनने वाली ईंटों की डिमांड सरकारी से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात