Ro no D15139/23

‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा बरकरार, 100 करोड़ क्लब में कर सकती है एंट्री

इंटरटेनमेंट डेस्क । क्लीम प्रोडक्शंस की ‘महावतार नरसिम्हा’, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया है, वह बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म न सिर्फ़ पूरे देश में लोगों का दिल जीत रही है, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। अपनी शानदार थिएट्रिकल रन को जारी रखते हुए, फिल्म ने दूसरे रविवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया और भारत में सिर्फ हिंदी वर्ज़न से ही 16.27 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। हिंदी में फिल्म की अब तक की कुल कमाई ₹65.64 करोड़ हो चुकी है। इस वीकेंड की कमाई पिछले पूरे हफ्ते के बराबर रही। ऐसे में कहना गलत नही होगा कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके जरिए ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ में दिखाई देने वाली है। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब फिल्म के प्रमोशन को लेकर को जानकारी सामने आ रही है कि इसका प्रमोशन ग्रैंड स्केल पर किया जाएगा। फिल्मीज्ञान के अनुसार, कहा जा रहा है कि इसका प्रमोशन हवा, पानी और जमीन पर किया जाएगा। इसके प्रमोशन में मिल्ट्री टैंक्स, एयरप्लेन्स, क्रूज और बोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं, वेब सीरीज ‘पंचायत’ से फेमस हुए एक्टर आसिफ खान को लेकर पिछले दिनों हार्ट अटैक की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। हालांकि, बाद में एक्टर ने बताया था कि उन्हें गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी थी, जिससे अटैक के सिम्टम्स दिखाई देते थे। अब तीन हफ्ते के बाद उन्होंने अपनी एक और पोस्ट साझा की है और बताया कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी है। वो बीते 21 दिनों से सिगरेट नहीं पी रहे हैं।

  • Related Posts

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, एफिडेविट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

    Sara Ali Khan: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कभी काशी, कभी महाकाल तो कभी केदारनाथ, सारा…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….