Ro no D15139/23

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना : 30 जून तक कराएं ई-केवायसी

अब तक 85% सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण, 1.41 लाख सदस्य अभी भी शेष

अम्बिकापुर 17 जून 2025/  भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशों के तहत “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड“ (One Nation One Ration Card) योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी राशनकार्ड धारकों के परिवारजनों का ई-केवायसी (e-KYC) कराया जाना अनिवार्य है।

प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 81.56 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें कुल 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। अब तक 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 38 लाख सदस्य अभी भी ई-केवायसी से वंचित हैं। हालांकि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ई-केवायसी से छूट दी गई है।

जिले में कुल राशन कार्ड 3,00,776 है, जिसमें कुल सदस्य 9,32,223 है, जिले में अब तक ई-केवायसी 7,90,575 पूर्ण हो चुकें हैं, अबतक ई-केवायसी 1,41,648 शेष है, जिले में राशनकार्ड का ई-केवायसी 85% प्रतिशत हुआ है।

आप भी कर सकते हैं ई-केवायसी
सभी उचित मूल्य दुकानों (FPS) में संचालित ई-पॉस मशीनों के माध्यम से निःशुल्क ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित ‘मेरा ई-केवायसी’ मोबाइल ऐप से भी हितग्राही घर बैठे ई-केवायसी कर सकते हैं। Google Play Store से “मेरा ई-केवायसी“ ऐप डाउनलोड करें, राज्य का चयन करें और आधार नंबर दर्ज करें, मोबाइल पर प्राप्त OTP के माध्यम से सत्यापन करें और फेस ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी करें।

जिले में सभी राशनकार्डधारी, जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, उन्हें 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पहले ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के पश्चात ई-केवायसी नहीं होने पर राशन वितरण में असुविधा हो सकती है।

खाद्य विभाग ने अपील की है कि सभी हितग्राही समय रहते अपना ई-केवायसी करवाकर योजनाओं का लाभ लें और परेशानी से बचें।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत