
यह क्लीनिक नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 के अंतर्गत डिफेंस पर्सनल्स, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता प्रदान करेगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में इस क्लीनिक की शुरुआत की गई है।
लीगल सर्विस क्लीनिक का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरगुजा (अम्बिकापुर) सुश्री लीनम बनसोडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) यू.एस. चारण, भूतपूर्व सैनिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी तथा पैरा लीगल वालंटियर्स (पी.एल.व्ही.) उपस्थित रहे। यह पहल वीर परिवारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।









