Ro no D15139/23

जिला पंचायत शिक्षा समिति की बैठक में लिया गया उल्लास संकल्प

जिला पंचायत शिक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उल्लास साक्षरता महापरीक्षा की तैयारी सहित शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली महापरीक्षा की तैयारियों पर रहा। बैठक में अवगत कराया गया कि बस्तर जिले में 7 दिसंबर को कुल 36 हजार परीक्षार्थी उल्लास केंद्र के माध्यम से इस महापरीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसके लिए जिलेभर में 771 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महापरीक्षा के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से सभी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक लाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति  बलदेव मंडावी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को उल्लास शपथ भी दिलाई गई। साथ ही एजेंडावार समीक्षा की गई और निःशुल्क सरस्वती सायकल योजनांतर्गत साइकिल वितरण, शाला प्रबंधन समिति के निर्णयों का क्रियान्वयन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का सुचारु संचालन और स्कूल भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। वहीं आश्रम-छात्रावासों के प्रबंधन की समीक्षा कर विशेष रूप से ठंडे मौसम को देखते हुए आश्रम-छात्रावासों में कंबल एवं चादर की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी कक्षाओं सहित विशेष तौर पर 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को बेहतर तैयारी करवाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य   वनवासी मौर्य, शकुंतला कश्यप,   ललिता कश्यप, बिंदु साहू तथा जिला शिक्षा अधिकारी   बीआर बघेल, सहायक संचालक आदिवासी विकास  तनुजा नाग, जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे, जिला नोडल अधिकारी उल्लास महापरीक्षा   राकेश खापर्डे और जिले में पदस्थ सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित खंड स्रोत समन्वयक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं मंडल संयोजक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026,महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण* *असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य* *रोमांचक…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….