Ro no D15139/23

परीक्षा पे चर्चा 2026 नौवें संस्करण की शुरुआत, 11 जनवरी तक अपलोड कर सकते हैं प्रश्न

देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद करने का एक और सुनहरा अवसर मिल रहा है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परीक्षा पे चर्चा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो इस श्रंखला का 9वाँ संस्करण होगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में राज्यों से चयनित बच्चों द्वारा परीक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे और उनके तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी प्रकार के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी, शिक्षक गण एवं पालकों को पोर्टल में जाकर अपने प्रश्न पूछने का अवसर सुलभ करवाया गया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1 दिसंबर को हो चुकी है और सभी हितग्राही अपने सवाल अपलोड करने के लिए 11 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रश्नों को अपलोड करने की सुविधा भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से बनाए गए पोर्टल http://innovateindia1.mygov.in में प्रदान की गयी है। पोर्टल में प्रवेश करने पर प्रतिभागियों को अभी भाग लें-परीक्षा पे चर्चा 2026 का विकल्प मिलेगा, जहां वे पुरस्कारों के बारे में और जरूरी तारीखें जैसी अन्य जानकारी भी देख सकते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रतिभागी अपने सवाल अधिकतम 500 शब्दों के भीतर बनाकर रखें।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। कक्षा 6-12 के विद्यार्थी स्वयं अपने संसाधन (इंटरनेट, ईमेल आईडी, मोबाइल) से भाग ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के पास ये सुविधाएँ नहीं हैं वे शिक्षक लॉग इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और शिक्षकों एवं पालकों के लिए भी पृथक लॉग इन विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदर्शन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। गत वर्ष छत्तीसगढ़ को कुल 10.25 लाख प्रश्न पूछने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध राज्य ने शानदार 197ः का लक्ष्य प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। समग्र शिक्षा के माध्यम से राज्य के सभी शिक्षकों, कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों एवं पालकों से पुरजोर अपील की गई है कि वे गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छी गुणवत्ता के प्रश्न अपलोड करें, ताकि उनका चयन मुख्य कार्यक्रम के लिए हो सके। सभी हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे 11 जनवरी 2026 की अंतिम तिथि का इन्तजार न करते हुए अभी से अधिक से अधिक स्कूलों से प्रश्नों को अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर लें ताकि अंतिम समय में सर्वर संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।
  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार