Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को

जगदलपुर, 01 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए में सफल होने के लिए गहन प्रशिक्षण देना है।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस सत्र की प्रवेश परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच ओएमआर शीट भरने का समय दिया जाएगा, जिसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा संपन्न होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 1 मई से परीक्षा के दिन 10 मई की सुबह 9.30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित जिले के आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक