Ro no D15139/23

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

*- ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइज़रों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से की गई मकान गणना*

राजनांदगांव 01 मई 2026। जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइज़रों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया गया।
जनगणना टीम द्वारा प्रत्येक घर में पहुंचकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जनगणना देश की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए सभी नागरिकों द्वारा सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करना आवश्यक है।
ग्राम धनगांव में जनगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्व में ही आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक