Ro no D15139/23

जनसेवा की मिसाल-कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और वृक्षारोपण से संवारा गाँव

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जन सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। ग्रामीण परिवेश की जरूरतों को समझते हुए छात्रों ने न केवल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, बल्कि पशु चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के जरिए ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
छात्रों के अथक प्रयासों से आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें संतुलित आहार के लाभ समझाए गए। इस पहल से प्रेरित होकर गाँव के लगभग 50 व्यक्तियों, जिनमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे, ने अपना पंजीयन कराया और विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उठाया। इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में डॉ. वीरेन्द्र ठाकुर, डॉ. रीना जोगी, नर्स सत्यावेनी रेडड़ी और श्री अरविन्द जुमार ने अपना विशेष योगदान प्रदान किया।
मानवीय स्वास्थ्य के साथ-साथ मूक पशुओं के कल्याण के लिए भी शिविर में विशेष ध्यान दिया गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. नीता मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके साथ ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पंचायत भवन और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम के हाथों हुआ। इस अवसर पर सह संचालक अनुसंधान डॉ एके ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरआर कंवर और बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनाली कर ने भी पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पीके सलाम, श्री नरेन्द्र नाग सहित अन्य वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों की विशेष सहभागिता रही, जिससे यह शिविर सामुदायिक सेवा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभरा।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत