Ro no D15139/23

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा जिले के 38 परीक्षा केंद्रों में होगी आयोजित, 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल कलेक्टर ने की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, व्यापमं द्वारा जारी किए गए गाइडलाईन का कड़ाई से हो पालन, उड़नदस्ता दल परीक्षा केंद्रों का करें औचक निरीक्षण- कलेक्टर श्री विलास भोसकर

अम्बिकापुर 26 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (एबीए25) की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, परीक्षा नोडल अधिकारी एवं जिला समन्वयक, परीक्षा हेतु नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक एवं गठित उड़नदस्ता दल मौजूद रहे। परीक्षा पूर्वान्ह 11ः00 से 01ः15 बजे तक जिले के कुल 38 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। भर्ती परीक्षा में जिले के कुल 15819 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

व्यापमं द्वारा जारी गाइडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश-
कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। परीक्षा में व्यापमं द्वारा जारी किए गए गाइडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए। उड़नदस्ता दल पूरी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहें, उड़नदस्ता दल परीक्षा केन्द्र के बाहर भी निगरानी रखें, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नजर आने पर तत्काल कार्यवाही की जा सके। उड़नदस्ते एवं नोडल अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो। परीक्षार्थियों की जांच के समय सभी निर्देशों का पालन करें, महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला कर्मचारियों की अनिवार्यतः तैनाती की जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूर्ण रूप से लागू हो और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति न दी जाए। इस दौरान एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि पर्यवेक्षक के साथ एक पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 2-2 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षार्थी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश-
व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 10ः45 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देंगे। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी इत्यादि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा व परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटा पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस / पेन कार्ड / आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र ने प्रवेश नहीं दिया जायेगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर उसका पालन आवश्यक रूप से करने कहा गया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल