Ro no D15139/23

सरगुजा में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर 07 अप्रैल 2026/  आबकारी आयुक्त  आर. संगीता एवं कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा एवं आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू के नेतृत्व में 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आबकारी वृत्त सीतापुर अंतर्गत ग्राम एरण, जिला सरगुजा निवासी रंजीत राम (उम्र 34 वर्ष) के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक पुन्ना लाल जायसवाल, लालसाय लकड़ा एवं महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

    *मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया* रायपुर 07 अप्रैल 2026/ मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ…

    Read more

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन

    “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल दिनांक: 07 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर – शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने