Ro no D15139/23

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

अम्बिकापुर 06 फरवरी 2025/ जिला आबकारी अधिकारी श्री एल. के. गायकवाड़ ने बताया कि सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले  में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। उपायुक्त आबकारी सरगुजा संभाग श्री विजय सेनशर्मा के निर्देशन में जारी कार्यवाही की कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को एक बड़ी कार्यवाही की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक श्री अनिल गुप्ता प्रभारी वृत्त अंबिकापुर,आबकारी उप निरीक्षक श्री सौरभ साहू वृत्त सीतापुर व आबकारी उप निरीक्षक श्री आकाश कुमार साहू प्रभारी वृत्त लखनपुर ने लुंड्रा विकासखंड में संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अन्य प्रान्त की मदिरा कुल मात्रा 45 लीटर को टाटा नेक्सॉन में परिवहन करते हुए जप्त किया गया। थाना लुण्ड्रा अंतर्गत के आरोपी दया साहू से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत गैर जमानतीय अपराध होने से, प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक श्री दिनेश जायसवाल, श्री मथुरा पटेल, श्री रमेश गुप्ता, श्री गंभीर साय, श्री जन्मेजय दुबे; आरक्षक श्री अमर साय भगत एवं महिला नगर सैनिक गीता सिंह व अंजू एक्का शामिल रहे।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?