Ro no D15139/23

कुश्ती स्पर्धा के दूसरे दिन देशभर के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला

 

अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में प्रमुख मुकाबले में फाइनल राउंड में सीनियर 50 किलोग्राम महिला में झारखंड की पूनम ओराँव ने तेलंगाना की के. गीता को 6-3 से हराया। महिला सीनियर 62 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल की प्रियंका चौधरी ने असम की देबी दैमारी को 11-0 से हराया। ग्रीको रोमन सीनियर 67 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड के अंजीतकर मुंडा ने गुजरात के वसावा मुकेशभाई को 9-0 से हराया। 97 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के शमा हुन को 8-0 से हराया।  पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर में 74 किलोग्राम भारवर्ग में जम्मू कश्मीर के मुनैर हुसैन ने महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार 11-1 से हराया।

ये रहे पदक विजेता-

पदक प्राप्त करने वालों में आज सीनियर 50 किलोग्राम महिला में झारखंड की पूनम ओराँव ने गोल्ड, तेलंगाना की के. गीता ने सिलवर, झारखण्ड की चंचला कुमारी एवं असम की रूपतालिन ने कांस्य पदक जीता। महिला सीनियर 62 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल की प्रियंका चौधरी ने गोल्ड, असम की देबी दैमारी ने सिल्वर, मध्यप्रदेश की चांदनी नरेती एवं असम की अनिशा बासुमातारी ने कांस्य पदक जीता।

इसी प्रकार पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन सीनियर 67 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड के अंजीतकर मुंडा को गोल्ड, गुजरात के वसावा मुकेशभाई को सिल्वर, असम के आकाश करदोंग एवं हिमाचल प्रदेश के अक्षय कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 97 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के नवीश कुमार ने गोल्ड, जम्मू कश्मीर के शमा हुन ने सिल्वर, हिमाचल प्रदेश के साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल सीनियर में  74 किलोग्राम भारवर्ग में जम्मू कश्मीर के मुनैर हुसैन को गोल्ड,महाराष्ट्र के विक्रम साहेबराव पवार को सिल्वर एवं हिमाचल प्रदेश के अंकुश कुमार एवं कर्नाटक अम्रुत फक्कीरप्पा ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल सीनियर में 125 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र के विनोद यशवंत सलाकार को गोल्ड,राजस्थान के अमित कुमार मीना को सिल्वर एवं हिमाचल प्रदेश के हरपाल सिंह ने कांस्य पदक जीता।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज