Ro no D15139/23

महानदी उद्गम स्थल को विकसित करने की कवायद शुरू

कार्ययोजना बनाने कलेक्टर ने की स्थानीय विधायक, मंदिर ट्रस्ट और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

धमतरी 25 अप्रैल 2025/ नगरी विकासखण्ड के सिहावा में महानदी उद्गम स्थल और उसके आसपास के इलाके को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन की कवायद शुरू हो गई है। आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सिहावा में स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री निकेश्वर ठाकुर, सचिव श्री ललित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी से इस पूरे इलाके को विकसित करने और स्थानीय लोगों को पर्यटन के माध्यम से रोजगार से जोड़ने अवसर बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे। सभी ने महानदी उद्गम स्थल, गणेश घाट सहित आसपास के पूरे क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और विकास कार्यों की संभावनाएं तलाशीं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्रों के विकास से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी। इसके लिए आवश्यकता है कि इन क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियां का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने यह भी कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्थल है, दूरदराज से लोग श्रृंगीऋषि मंदिर और महानदी के उद्गम स्थल को देखने प्रतिदिन आते है, इस क्षेत्र के विकसित हो जाने से स्थानीय निवासियों को रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। कलेक्टर और उपस्थित ट्रस्ट पदाधिकारियों ने महानदी उद्गम स्थल और कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
सिहावा के श्रृंगीऋषि पर्वत, कर्णेश्वर महादेव मंदिर और उसके परिसर तथा गणेश घाट को मिलाकर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना है। इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सड़क विकास आदि के काम कराए जाएंगे। इस क्षेत्र में गणेश घाट के पास एनीकट निर्माण कर पूरे साल नदी में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की भी योजना है। इसके साथ ही नदी के दोनों किनारों पर पीचिंग कार्य, एनीकट बनने के बाद उपलब्ध पानी पर नौका विहार की सुविधा के साथ-साथ वृक्षारोपण कर सौंदर्यीकरण करने की योजना है। कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्य मार्ग से मंदिर मार्ग तक दोनों तरफ बिजली की व्यवस्था, मेला स्थल पर प्रमुख मंच का निर्माण, मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय, मंदिर की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी आदि कराने की भी योजना जिला प्रशासन की है।
आज कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ महानदी-बाल्का नदी संगम स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संगम स्थल पर धार्मिक संस्कारों और कर्मकांडों के लिए भी समुचित व्यवस्था करने के बारे में बताया। श्रृंगीऋषि पर्वत के सौंदर्यीकरण, इस पूरे परिसर तक पहुंचने के लिए सड़क चौड़ीकरण आदि का सर्वे करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने नदी के दोनों किनारों पर 500 मीटर तक की भूमि का सर्वे कर वास्तविक स्थिति की जानकारी भी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्रृंगीऋषि पर्वत तक रास्ते में साईनेज लगाने, पानी के लिए उपयुक्त स्थान पर ओव्हर हेड टैंक बनाने और यहां लग रही दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए भी योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    UPSC में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने सौजन्य भेंट

    धमतरी, 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले धमतरी जिले…

    Read more

    कलेक्टर ने कुण्डेल के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं को दी सुविधाओं की सौगात

    धमतरी 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने मगरलोड विकासखंड प्रवास के दौरान ग्राम कुण्डेल में संचालित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम