Ro no D15139/23

जिला स्तरीय राज्योत्सव पर आयुष विभाग द्वारा विगत 25 वर्षों में की गयी उपलब्धियां की लगाई प्रदर्शनी स्टाल

आयुष चिकित्सा पद्धति से 473 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रदान की गई औषधि

जशपुरनगर 08 नवंबर 2025/ छ.ग. राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे राज्योत्सव के अंतर्गत जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया गया।
प्रदर्शनी में आयुष विभाग द्वारा विगत 25 वर्षों में की गयी उपलब्धियां, आयुष विभाग की विभिन्न योजनाएं एवं गतिविधियां तथा आयुष संस्थाओं में उपलब्ध पंचकर्म सुविधाएं, तथा शुष्क द्रव्यों को प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त रोगियों का आयुष चिकित्सा पद्धति  से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत आयुर्वेद पद्धति से 315 होम्योपैथी पद्धति से 158 कुल 473 रोगियों का उपचार किया गया।
आयुष विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां एवं योजना जैसे सियान जतन क्लीनिक योजना, राष्ट्रीय कार्यक्रम व्योममित्र, राष्ट्रीय कार्यक्रम एनीमिया, राष्ट्रीय कार्यक्रम कुपोषण, राष्ट्रीय कार्यक्रम ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल डिसआर्डर, राष्ट्रीय कार्यक्रम आयुर्विद्या, हाट बाजार, आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट, जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न उपलब्धियां की जानकारी दी गयी। विभाग की ओर से आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक सम्बन्धित ब्रोशर जैसे प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष संस्थाओं में किये जा रहे पंचकर्म सुविधाएं जैसे कटिवस्ति, नस्य, सर्वांग स्वेद, शिरोधारा का लाईव डिमांसट्रेशन किया गया। जिसे माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीश्याम बिहारी जायसवाल जी के द्वारा स्टाल का निरीक्षण के दौरान अत्यन्त सराहना दिया गया। राज्योत्सव में आयुष विभाग द्वारा लगाये प्रदर्शनी के कार्यसंपादन के प्रभारी डा. एल.आर. भगत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सहायक प्रभारी डॉ. हरिकृष्ण श्रीवास आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा. दीपक एक्का विशेषज्ञ चिकित्सक, डा. शशि भूषण सिंह होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, डा. निकिता मिंज, डा. ऋतम्भरा प्रज्ञा पैंकरा, डॉ. पूजा भगत, डॉ. रंजीत गुरू, डॉ. कपिल श्रीवास्तव, डॉ. अक्षय साहू, शरद साहू, सुशील भगत इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    जगदलपुर में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 62 मरीजों की हुई सघन स्क्रीनिंग

    रायपुर, 17 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कैंसर से बचाव और शुरुआती पहचान के लिए भारत में अक्सर विभिन्न अस्पतालों, सरकारी योजनाओं और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाए…

    Read more

    जिला जेल दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

    *76 बंदियों की हुई मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग*   *ब्रेन हेल्थ क्लिनिक और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिला निःशुल्क परामर्श*   *तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत