Ro no D15139/23

गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, स्क्रीनिंग, जॉच, परीक्षण, उपचार व फॉलोअप की  गई समीक्षा
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जशपुरनगर 08 नवम्बर 2025/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व जिलें में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सुचारू रूप से संचालन व क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा एवं श्री राजीव रंजन मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रबंधक की अध्यक्षता में जिलें में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समय-समय पर जिला एवं विकासखंड स्तर पर मॉनिटरिंग के साथ-साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।
इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर के सभाकक्ष में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के भौतिक प्रगति के संबंध में विकासखंड स्तर पर संचालित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों हेतु एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एन.सी.डी. कार्यक्रम अन्तर्गत समाहित सूचकांको, गैर संचारी रोग  जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर -ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल से ग्रसित रोगियों के पंजीयन, स्क्रीनिंग, रि-स्क्रीनिंग, जॉच, परीक्षण एवं उपचार व फॉलोअप के साथ कार्ड निर्माण हेतु निर्धारित लक्ष्य अनुरूप न्यूनतम प्रगति प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों के आर.एच.ओ. व सी.एच.ओ. की समीक्षा की गई। तथा लक्ष्य अनुरूप प्रगति प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना निमार्ण कर शेष लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया गया। समीक्षा बैठक में उत्कृष्ठ प्रर्दशन वाले स्वास्थ्य संस्थानों के जे.एस.ए., आर.एच.ओ., सी.एच.ओ. को निरंतर लक्ष्य अनुरूप प्रगति प्राप्त करने के लिए समस्त विकासखंड से एक-एक उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले कुल 08 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला मे कार्यक्रम के तहत् कार्यरत 01 कनिष्क सचिवीय सहायक को एन.सी.डी. पोर्टल में एंट्री सहित मॉनिटरिंग, रिर्पाेटिंग में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने के लिए उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
एन.सी.डी. कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित उक्त समीक्षा बैठक के सफल आयोजन में कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी, जिला सलाहकार, एन.सी.डी., जिला डाटा प्रबंधक, एन.एच.एम. व अन्य सहयोगी कर्मचारी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

    आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश जशपुरनगर 14 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

      जशपुरनगर 14 जुलाई 2026/ शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रवेश श्रवण बाधित न्यूनतम 40…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण