Ro no D15139/23

कोरिया जिला में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 25 वर्षों में हुआ व्यापक परिवर्तन

डायलिसिस, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी व ऑक्सीजन प्लांट जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध

राज्य का पहला वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच केंद्र कोरिया में संचालित, अब तक 2 लाख 67 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बने

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी उपचार विधि से लाखों मरीजों को मिला लाभ

रायपुर ,29 अक्टूबर 2025/ कोरिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पिछले 25 वर्षों में निरंतर और ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2000 से लेकर 2025 के बीच अनेक उपलब्धियां हासिल की गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र 82 से बढ़कर 89, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 8 से बढ़कर 11 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 2 से बढ़कर 4 एवं जिला अस्पताल 100 बिस्तर क्षमता से बढ़कर 200 बिस्तर वाला अस्पताल संचालित हो रहा है।

जिले में मातृ एवं शिशु अस्पताल, फर्स्ट रेफरल यूनिट, हमर लैब, एनआरसी, वायरोलॉजी लैब, डायलिसिस, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, ईको मशीन एवं ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। राज्य का पहला वयोवृद्ध हेल्थ चेकअप सेंटर भी कोरिया जिले में संचालित हो रहा है।

जिले में वर्तमान में 55 चिकित्सक, 11 विशेषज्ञ, 97 नर्सिंग स्टाफ, 16 लैब टेक्नीशियन, 93 एएनएम, 78 एमपीडब्ल्यू, कुल 10 एम्बुलेंस और 07 मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध हैं।

*जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ*
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 2,67,244 कार्ड, तथा आयुष्मान वय वंदना योजना के 7,177 कार्ड बनाए जा चुके हैं।

*आयुष विभाग ने भी की उपलब्धियाँ हासिल*
वर्ष 2000 में जिले में केवल 05 आयुर्वेद औषधालय थे जो बढ़कर 7 हो गए हैं। पहले 05 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और 02 फार्मासिस्ट नियुक्त थे जबकि अब 07 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और 07 फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। सभी औषधालय नवीन भवनों में संचालित हो रहे हैं।

जिला अस्पताल बैकुंठपुर में आयुष विंग संचालित है, जहाँ आयुर्वेद एवं पंचकर्म उपचार स्नेहन, स्वेदन, कटिबस्ति, जानुबस्ति, अभ्यंग तथा शिरोधारा आदि विधियों के माध्यम से किए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में आयुर्वेद के 07, होम्योपैथी के 04 तथा यूनानी के 02 आयुष केन्द्र संचालित हैं। इन केंद्रों से अब-तक 8 लाख 88 हजार से अधिक रोगी लाभान्वित हो चुके हैं। जिले के 07 आयुर्वेद औषधालयों में से 05 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया है। वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट (आयुष) के संचालन से ग्रामीण मरीजों का लाभ होने लगा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश के सभी गांवों, शहरों खासकर सुदूर गांवों में स्वास्थ्य अधोसंरचना, आधुनिक स्वास्थ्य व आयुष सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। निश्चित ही इन 25 बरसों के विकास यात्रा में कोरिया जिला स्वास्थ्य व आयुष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प