Ro no D15139/23

श्रीनगर के थाने में धमाका, 12 लोगों की मौत, 32 घायल ; विस्फोटकों का सैंपल लेते समय हुआ हादसा

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने नौगाम थाने में हुए धमाके को एक दुर्घटना बताया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि थाने में हुआ विस्फोट कोई आतंकी साजिश या हमला नहीं सिर्फ एक हादसा था, जो एफएसएल टीम द्वारा सैंपल लेने के दौरान हुआ.
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक की सैंपलिंग की प्रक्रिया दो दिन से चल रही थी और इसी दौरान रात करीब 11:20 बजे यह घटना हुई. डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.’ गृह मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी है और धमाके को सिर्फ एक हादसा बताया.
‘आतंकी साजिश या हमले का कोई एंगल नहीं’
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि घटना में किसी तरह की आतंकी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप का कोई एंगल नहीं है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है, मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है.
इस घटना में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 1 एसआईए अधिकारी, 3 एफएसएल सदस्य, 2 क्राइम विंग कर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और टीम के साथ मौजूद एक दर्जी शामिल है. इसके अलावा 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और 3 नागरिक घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है.
बेहद संभालकर किया जा रहा था काम
डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि फरीदाबाद से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और केमिकल को जांच के लिए नौगाम थाने लाया गया था. इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए संभालकर काम किया जा रहा था, लेकिन बीती रात एक आकस्मिक विस्फोट हो गया.
इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और 32 लोग घायल हैं. धमाके में नौगाम पुलिस स्टेशन को भी भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक हादसा है और किसी अन्य तरह की अटकलें बिल्कुल अनावश्यक हैं.

  • Related Posts

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई.…

    Read more

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?