Ro no D15139/23

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने सूरजपुर में व्यापक अभियान

*ओड़गी और रामानुजनगर में सामूहिक श्रमदान, 58 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की शुरुआत*

रायपुर, 01 अगस्त 2026

प्रदेश में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सूरजपुर जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान, सामूहिक श्रमदान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधियां एक साथ संचालित की जा रही हैं।

अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत ओड़गी और रामानुजनगर के सभी ग्राम पंचायतों में सामूहिक श्रमदान किया गया। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों तथा अन्य शासकीय परिसरों की साफ-सफाई की। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

इसी क्रम में जनपद पंचायत ओड़गी और रामानुजनगर के कार्यालय परिसरों तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर कचरा एकत्रित किया और उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की। इस दौरान लोगों से घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा कचरे के उचित प्रबंधन की अपील की गई।

*58 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान*

सूरजपुर जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में 58 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जहां स्वच्छता दीदियां और पंचायत सचिव घर-घर पहुंचकर चार रंग के डस्टबिन के उपयोग तथा स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण की जानकारी दे रहे हैं।

नियमों के अनुसार नीला डस्टबिन में सूखा कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, कपड़ा, कांच, धातु,हरा डस्टबिन में गीला कचरा जैसे सब्जी एवं फल के छिलके, बचा भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्तियां,लाल डस्टबिन में सेनेटरी अपशिष्ट जैसे सेनेटरी पैड, डायपर, मास्क, बैंडेज, सुई,काला डस्टबिन में विशेष एवं हानिकारक कचरा जैसे बैटरी, बल्ब, पेंट, कीटनाशक, एक्सपायरी दवाइयां एकत्र करना है।

*जनभागीदारी से मिलेगा अभियान को बल*

जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने बताया कि प्रत्येक परिवार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए चार रंग के डस्टबिन की व्यवस्था आवश्यक होगी। ग्राम पंचायतों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा स्कूलों में गठित क्लबों द्वारा स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मिश्रित कचरा देने वाले परिवारों के विरुद्ध ग्राम पंचायतों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य केवल कचरा संग्रहण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में व्यवहार परिवर्तन लाकर स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान अन्य विकासखंडों में भी चरणबद्ध रूप से संचालित किए जाएंगे, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य को और गति मिल सके।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!