Ro no D15139/23

जन्मजात मोतियाबिंद के 8 बच्चों की आंखों की रोशनी लौटी, परिजनों ने जताया आभार

रायगढ़ में नेत्र ज्योति की नई उजास, राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम से मिली सैकड़ों लोगों को रोशनी
कलेक्टर के निर्देशन में जिले में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का सफलता पूर्वक विस्तार
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा गांव का 8 वर्षीय योगेन्द्र दास महंत जन्मजात मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहा था। आंखों की कमजोर दृष्टि के कारण वह न पढ़ पाता था, न सामान्य रूप से खेल पाता था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और इलाज असंभव लग रहा था।
राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे का चिन्हांकन किया और जिला चिकित्सालय में उसका निःशुल्क ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद योगेन्द्र की आंखों की रोशनी लौट आई। पहला साफ दृश्य देखकर योगेन्द्र खिल उठा और परिवार ने इसे “जीवन का सबसे बड़ा वरदान” बताया।
रायगढ़ के जिला चिकित्सालय में गुरुवार 11 दिसंबर को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय में 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। विशेष रूप से जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित 8 बच्चों की आंखों की रोशनी वापस लौटना इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुई है।
दूरस्थ विकासखंड घरघोड़ा के आदिवासी ग्राम छोटे गुमड़ा से आए 8 वर्षीय योगेन्द्र दास महंत सहित अन्य बच्चों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। बच्चों ने पहली बार साफ दिखाई देने पर खुशी जताई और मातादृपिता ने भावुक होकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के प्रति आभार व्यक्त किया। इन सफलताओं का श्रेय जिला अस्पताल की दक्ष चिकित्सकीय टीम डॉ. मीना पटेल, डॉ. आर.एम. मेश्राम, डॉ. पी.एल. पटेल (निश्चेतना विशेषज्ञ), डॉ. उषा किरण भगत, सहायक नोडल अधिकारी राजेश आचार्य, निजी चिकित्सालयों के नेत्र रोग विशेषज्ञों, स्वास्थ्यकर्मियों और मितानिनों के अथक प्रयासों को जाता है।
उल्लखेनीय है कि जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समन्वित प्रयासों के चलते यह अभियान जनहित का सशक्त माध्यम बन रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में मोतियाबिंद के संभावित मरीजों की लगातार पहचान की जा रही है। चिन्हांकित मरीजों को जिला चिकित्सालय लाकर उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं उपचार किया जा रहा है। स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर दृष्टि दोष पाए जाने पर निःशुल्क चश्मा वितरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी