Ro no D15139/23

ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

वित्त मंत्री   चौधरी ने पुसौर विकासखण्ड में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी.चौधरी ने आज पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-गुड़गहन, दर्रामुड़ा, झलमला एवं बड़े हल्दी में 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद भी किया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर वित्त मंत्री   चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचलों में जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के उपरांत 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई। इन आवासों का निर्माण पूरी तेजी से करवाया जा रहा है। पीएम आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। सिर्फ ग्राम-गुड़गहन में ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि आवास के लिए स्वीकृत की गई है।
वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत एक-एक हजार रूपये की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जा रही है। जिससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने घर-परिवार में भी निर्णय लेने में बराबरी का हक महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दो साल का बोनस दिया गया। इसी तरह किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्ंिवटल के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गाे को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जा रहे है। वित्त मंत्री   चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में निर्माणाधीन नालंदा परिसर प्रदेश का सबसे बड़ा ज्ञान केंद्र होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वित्त मंत्री   चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाए। इसमें समय-सीमा का भी विशेष ध्यान रखें। हमारा उद्देश्य लोगों को जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक   विजय अग्रवाल,   उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष पुसौर   हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य   भाग्यवती नायक, सीईओ जिला पंचायत   अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम रायगढ़   महेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

न कार्यों का किया हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन
वित्त मंत्री   चौधरी ने 6.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इसके बाद गुड़गहन में 1.20 किमी लंबे पहुंच मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का 181.09 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये लागत के शेड निर्माण की घोषणा भी की। गुड़गहन एवं दर्रामुड़ा में सरस्वती स्व-सहायता समूह डूमरमुड़ा द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इकाई में 10 महिलाएं कार्यरत हैं, जो पुसौर ब्लॉक की 231 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट सामग्री की आपूर्ति करेंगी। समूह को छत्तीसगढ़ महिला कोष से 6 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, जबकि यूनिट स्थापना हेतु एसबीआई से अतिरिक्त ऋण लिया गया है। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को नियमित आय के अवसर मिलेंगे। झलमला में उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से विधायक मद योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। झलमला में आयोजित विकास कार्यक्रम के दौरान मंत्री  चौधरी ने गांव की आवश्यकताओं को देखते हुए 10 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा की। इससे ग्राम पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वित्त मंत्री   चौधरी ने 30 लाख रुपए की लागत से ग्राम-बड़े हल्दी में महतारी सदन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। झलमला में स्थानीय फूल माली समाज द्वारा वित्त मंत्री   चौधरी का सब्जियों से तौल कर स्वागत किया गया।

वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों से की चर्चा
वित्त मंत्री   ओ.पी.चौधरी ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला में स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने “बच्चों से चर्चा 2025” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रिया, खेलकूद, अनुशासन तथा भविष्य निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अपार प्रतिभा से भरपूर होते हैं, जिन्हें केवल बेहतर मार्गदर्शन, संसाधन और सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को उनकी रुचियों के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करें। वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच को सफलता के प्रमुख सूत्र बताते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *बस्तर के आर्थिक विकास और लघु वनोपजों के समुचित उपयोग के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा…

    Read more

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC