Ro no D15139/23

पेड़ों से टकराया और स्कूल पर जा गिरा बांग्लादेश एअर फोर्स का F-7 प्लेन

नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस हादसे में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई है।

इस भयानक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट के हवाले से बताया कि जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ।

मुहम्मद यूनुस ने घटना पर जताया दुख

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में वायु सेना, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है। यह राष्ट्र के लिए गहरे दुख का क्षण है।” बांग्लादेशी आर्मी की ओर से इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि विमान सोमवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 BGI प्रशिक्षण विमान उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने डेढ़ मिनट में उड़ान भरी थी।

हादसे की जगह मच गई चीख-पुकार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलता हुआ मलबा और जख्मी लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, लेकिन अभी तक हताहतों की सटीक संख्या का पता नहीं चल सका। मौजूदा जानकारी के अनुसार, कम से कम एक शख्स की मौत हुई है। आशंका है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है।

  • Related Posts

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    संसद में शुरू हुई NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक संसद परिसर में शुरू हो गई…

    Read more

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends