Ro no D15139/23

कठिया की महिलाओं के चेहरे खिले, सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई, महिलाओं ने कहा “अब परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी”

जिले में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का शुभारंभ, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

रायपुर, 01 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।

शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों से  जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। प्रशासन ने इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की और पात्र महिलाओं को मौके पर ही जॉब कार्ड सौंपे गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुश्री कलाबाई टंडन, सुश्री अश्वनी बाई गिलहरे, सुश्री परमेश्वरी पाल, श्रीमती बीजे बाई यादव और श्रीमती बसंती बाई यादव सहित अन्य हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए।

जॉब कार्ड हाथ में आते ही महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजनों की समस्याएं हल हो रही है।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

      रायपुर. 13 अगस्त 2026. कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    हर घर तिरंगा अभियान : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां