Ro no D15139/23

ग्राम कानापोंड़ के किसान आनंद का धान बेचकर आनंद हुआ दुगना

प्राप्त राशि से बड़ी जरूरतों को करेंगे पूरा, प्रदेश सरकार का माना आभार

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवम्बर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। इससे प्राप्त राशि से किसानों के जीवन में आर्थिक बदलाव आया है। दैनिक आवश्यकताओं के अलावा बड़े खर्चों में उक्त राशि का उपयोग जिले के किसान कर रहे हैं। चारामा विकासखण्ड के ग्राम कानापांड़ के प्रगतिशील किसान आनंद सिंह निषाद ने इस वर्ष खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त किया है। उनके पास एक एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर उन्होंने 20 क्विंटल धान का उत्पादन लिया और इसे खरीदी केंद्र लखनपुरी में बेचा।
किसान   निषाद ने बताया कि धान बेचकर उससे प्राप्त पैसे से वे अपने घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करेंगे तथा शेष राशि को खेती-बाड़ी के कार्यों में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दलहन-तिलहन प्रोत्साहन नीति से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेत में फसल विविधीकरण भी अपनाया है। इसी के तहत उन्होंने 20 डिसमिल रकबे में उड़द, 30 डिसमिल में तिल एवं लगभग 40 डिस्मिल में मूंग की बुआई की, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में धान की खरीदी और दलहन-तिलहन फसलों के लिए एमएसपी आधारित खरीदी व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का सही और पूरा दाम मिलता है, जिससे खेती अब अधिक लाभकारी बन रही है। फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए किसान आनंद की यह सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11 हजार 470 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी* *जीएसटी 2.0 से आम जनता को राहत, कर राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि* *पंजीयन विभाग…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : श्री रामविचार नेताम* *“संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि* *मत्स्य बीज उत्पादन में…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान