Ro no D15139/23

किसान बिंदेश्वर धान खरीदी केन्द्र की व्यस्था से हुए सन्तुष्ट आसानी से बेचा 200 क्विंटल धान

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सक्षम नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सु व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों में किसानों की लगातार आवक बनी हुई है। शासन द्वारा लागू की गई किसान हितैषी नीतियों एवं पारदर्शी व्यवस्था का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से ज़मीनी स्तर पर परिलक्षित हो रहा है।
धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय करने पहुंचे ग्राम पतरा टोली के कृषक  बिंदेश्वर सिंह पिता  देव राज ने बताया कि केंद्र पर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर केंद्र में प्रवेश मिला तथा धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। केंद्र में उन्हें नया एवं स्वच्छ बारदाना उपलब्ध कराया गया और तौल कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया। सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते समय की बचत के साथ-साथ धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। कृषक ने बताया कि वे लगभग 200 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुंचे थे।
कृषक ने बताया कि डिजिटल टोकन प्रणाली एवं सुनियोजित प्रबंधन के कारण अब धान बेचने में काफी सहूलियत हो रही है। उन्होंने शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और सम्मान की अनुभूति हो रही है।

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’