Ro no D15139/23

किसान बिश्राम दास ने मेहनत का उचित दाम मिलने पर जाहिर की प्रसन्नता

किसान बिश्राम ने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा में बेचा 52 क्विंटल धान
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में प्रसन्नता है। ग्राम नया ढाबा के किसान   बिश्राम दास साहू ने अपने निजी वाहन पर धान बिक्री करने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घर बैठे टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप्प के माध्यम से टोकन कटाकर 52 क्विंटल धान बिक्री के लिए लाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके मेहनत का उचित दाम मिल रहा है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र ढाबा में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन में धान की तौलाई तेज गति से की जा रही है, जो बहुत ही सुविधाजनक है।
किसान   बिश्राम दास ने कहा कि खेती-किसानी का कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास 2.5 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान कृषि कार्य में आधुनिक एवं तकनीकी पद्धति को अपना रहे हैं और किसानों का खेती-किसानी की ओर रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान बिक्री की राशि से वे खेती-किसानी के लिए पर्याप्ता मात्रा में खाद-बीज एवं दवा में उपयोग किया है। जिससे धान की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। दूसरे राज्यों के किसानों के अपेक्षा यहां के किसान बहुत खुश है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा समर्थन मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहे दिल से शुक्रिया कहा।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए