Ro no D15139/23

किसान धारसिंह साहू को किसान के्रेडिट कार्ड अंतर्गत 72 हजार रूपए का ऋण मिलने पर खेती किसानी के लिए मिली मदद

– सुशासन तिहार रहा सुखद*

राजनांदगांव 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन एवं जनजागरूकता की बयार है। सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम कोपेडीह निवासी किसान श्री धारसिंह साहू के लिए सुखद रहा। शिविर में उन्हें किसान के्रेडिट कार्ड अंतर्गत 72 हजार रूपए ऋण का चेक प्राप्त हुआ। चेक मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब ऋण की राशि का उपयोग खेती-किसानी के कार्य में करेंगे। उनके पास 3.32 एकड़ जमीन है और वे धान और गेहूं की फसल लेते है। खेती किसानी का कार्य अच्छी तरह से कर रहे है। उन्होंने बताया कि निंदाई, गुड़ाई, रोपा एवं अन्य कार्य समय पर होने से अच्छी फसल हो रही है। सरकार ने किसानों को लाभ दिया है। खेती किसानी से अच्छी आय मिलने पर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार की लोकहितकारी योजनाएं किसानों के लिए बहुतफायदे मंद हो रही है। सरकार की कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान की खरीदी से लाभ मिला है। इसके साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी ले रहा हूं। उन्होंने बताया कि शिविर में आने से जनमानस को बहुत लाभ मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता आयी है और ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाईसेंस, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवायसी सत्यापन, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सहित अन्य लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने किसान के्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत फसलों की खेती के लिए छोटी-मोटी आवश्यकताओं के लिए ऋण मिल जाने से किसानों को राहत मिल रही है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत किसान परिवार की आवश्यकताओं, कृषि से संबंधित रखरखाव, निवेश के लिए ऋण मिलने पर किसानों को मदद मिल रही है। उन्होंने किसानों के लिए जनहितकारी योजनाओं हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      1. मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा…

    Read more

    जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

      विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका का मजबूत संबल रायपुर,05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस