समर्थन मूल्य से किसान परिवार को मिला आर्थिक संबल

समय पर भुगतान और बोनस से किसान जीवन में खुशहाली

धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद के मेहनती किसान श्री रामकुमार सिन्हा आज शासन की कृषि हितैषी नीतियों से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। वे लगभग 15 एकड़ भूमि में परंपरागत तरीके से धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। वर्षों की मेहनत और अनुभव के साथ उन्होंने खेती को व्यवस्थित रूप से अपनाया है।
वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में श्री सिन्हा ने अब तक 22 क्विंटल धान की बिक्री समर्थन मूल्य पर की है। शेष धान के लिए उन्होंने समय पर टोकन भी कटवा लिया है। उन्होंने बताया कि “टोकन तुंहर” एप के माध्यम से टोकन कटवाने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली है। पहले जहां समितियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब मोबाइल से ही काम हो जाता है।
किसान श्री सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा धान खरीदी की सीमा (लिमिट) बढ़ाए जाने से छोटे और मध्यम किसानों को विशेष राहत मिली है। इससे किसानों को अपनी पूरी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन का आभार जताया।
समर्थन मूल्य के साथ मिलने वाले लाभांश और बोनस से किसान परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। खेती से प्राप्त आय से घर का खर्च सुचारू रूप से चल रहा है। बच्चों की अच्छी शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। परिवार के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी समय पर पूरा किया जा रहा है। खेती अब केवल गुजारे का साधन नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार बन गई है।
कृषक श्री सिन्हा का कहना है कि शासन की योजनाओं ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है। समय पर भुगतान, डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शिता से किसानों में उत्साह है। वे अन्य किसानों को भी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
किसान श्री रामकुमार सिन्हा बताते है कि सही नीतियां, तकनीक और समर्थन मिलने पर किसान सशक्त बनता है। यह शासकीय योजनाओं की सफलता और किसान समृद्धि की एक प्रेरक मिसाल है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं’ ’प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश’

    कोरबा 16 फरवरी 2026/कलेक्टर   कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग ने जिले के शहरी क्षेत्रों के…

    Read more

    तकनीकी सहायक और एमटीएस के लिए मंगाए गए आवेदन

    कोरबा 16 फरवरी 2026/भारत की जनगणना 2027 के कार्य संपादन हेतु जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के अंतर्गत सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों के लिए कुल 28 तकनीकी सहायक तथा…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला