Ro no D15139/23

सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य

– किसानों से 30 सितम्बर तक पंजीयन कराकर किसान कार्ड बनवाने की अपील
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2025। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी खरीफ 2025-26 के लिए एग्री स्टेक प्रोजेक्ट अंतर्गत एग्री स्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन को सभी किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत जिले के सभी किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किया जाएगा, जिससे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय पारदर्शिता के साथ आसानी से कर पायेंगे। एग्री स्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। फसल बीमा कराने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त प्राप्त करने के लिए पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। कृषकों को निर्धारित समय-सीमा 30 सितम्बर 2025 तक एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। अन्यथा फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि एवं धान विक्रय का लाभ किसानों को प्राप्त नहीं होगा। एग्री स्टेक पोर्टल पर किसान स्वयं पंजीयन कर सकते हैं अथवा अपने क्षेत्र के सहकारी समिति अथवा निकटतम लोक सेवा केन्द्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान को अपने सभी कृषि भूमि का बी-1 पुस्तिका आधार कार्ड और आधार में लिंक मोबाईल नम्बर (जिसमें आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त होगा) की आवश्यकता होगी।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?