Ro no D15139/23

धान खरीदी की व्यस्था देखकर किसान है खुश

किसान संजय यादव ने टोकन कटाकर आसानी से बेचा धान

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर जारी है। किसानों की सुविधा के लिए केन्द्रों में टोकन कटाई, तौलाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी सुदृढ़ प्रावधान किया गया है।
कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआटोली स्थित धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम कंडोरा निवासी किसान श्री संजय यादव ने बताया कि “हमने 05 दिसंबर को टोकन कटाया, जो बिना किसी परेशानी के आसानी से मिल गया। आज 08 दिसंबर को हम लगभग 124 क्विंटल धान लेकर आए हैं। केंद्र में साफ-सुथरे बोरे उपलब्ध हैं, समय पर तौलाई हो रही है और सुविधाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं।” उन्होंने कहा कि अब किसानों को घंटों लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।
कुनकुरी क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी बताया कि वर्तमान व्यवस्था में टोकन वितरण से लेकर धान खरीदी तक समस्त प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो गई है। किसानों ने कहा कि पहले टोकन कटाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब नई व्यवस्था से तेज़ी आई है और किसानों को वास्तविक राहत प्राप्त हो रही है।
किसानों ने सुविधाओं में सुधार और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

      रायपुर, 20 अगस्त 2026/ बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ