Ro no D15139/23

ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए पहुंची धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव

*धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, इलेक्ट्रानिक मशीन सहित अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की*

*धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल*

रायपुर, 17 नवम्बर 2025/राज्य में धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। राजनांदगांव जिले के ग्राम मोखला की किसान श्रीमती किरण साहू धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव पहुंची थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, इलेक्ट्रानिक मशीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन प्राप्त किया था। श्रीमती किरण साहू ने बताया कि उनके पास 3.40 एकड़ जमीन है और आज वे यहां 71.20 क्विंटल धान की बिक्री करने के लिए यहां पहुंची है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। सरकार धान की अच्छी कीमत दे रही है। इस योजना के कारण किसान समृद्ध हो रहे है।

श्रीमती किरण साहू ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के प्राप्त राशि से बेटी की शादी करवायी थी। यह योजना उनके परिवार के लिए मददगार साबित हो रही है। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का निर्माण भी हो गया है। उन्होंने शासन की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से शुक्रिया अदा की। गौरतलब है कि धान खरीदी केन्द्रों में आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी का कार्य जारी है। धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। साथ ही इलेक्ट्रानिक तौल यंत्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल