Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन- मुण्डाडीह में 92 घरेलू नल कनेक्शन क्रियाशील

ग्रामवासियों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित गारीघाट पंचायत का राजस्व ग्राम मुण्डाडीह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन उच्च स्तरीय जलागार स्थापित कर कुल 92 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से संपूर्ण ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
जल जीवन मिशन योजना के आने से पूर्व ग्रामीणों को अपनी दैनिक जल की आवश्यकताओं के लिए हैंडपंप एवं कुओं पर पूर्ण रूप से आश्रित थे। मुख्यतः महिलाएं पानी हेतु लाईन लग कर पानी भरने का कार्य सुबह शाम किया करती थी. बारिश के दिनों में पानी प्रदूषित होने की वजह से ग्रामीणों को पेट खराब, डायरिया इत्यादि बीमारीयों का भी सामना करना पड़ता था।
आज की स्थिति में योजना के आने के बाद अब ग्रामीणों को पानी भरने नहीं जाना पड़ता एवं तबीयत खराब होने की समस्या में भी कमी आई है। सभी ग्रामीणों को घर में नल के माध्यम से पानी मिलने से सभी ग्रामीण खुश है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले हम हैंडपंप एवं कुओं के द्वारा पानी भरने से परेशान थे पर अब वैसी समस्या नहीं है हम सभी खुश हैं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया हैं।
ग्रामीणों की सहमति एवं शपथ के माध्यम से इस ग्राम का हर घर जल सर्टिफिकेट कर दिया गया है एवं जल सभा के माध्यम से ग्रामीणों को योजना का सुचारू रूप से संचालित करने के नियमों को समझा कर लंबे समय तक योजना के संचालन को भी सुनिश्ति किया गया है।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया