Ro no D15139/23

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से बढ़ी उपज, किसान लूचरण टंडन ने साझा किए अनुभव

रायपुर,6 जुलाई 2026 /बलौदाबाजार जिले के किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विकासखंड सिमगा के ग्राम कचलोन निवासी प्रगतिशील किसान लूचरण टंडन ने बताया कि उन्होंने अपनी 5 एकड़ कृषि भूमि में गत वर्ष धान की खेती के दौरान रासायनिक खाद की जगह नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि ये उर्वरक उन्हें आसानी से एवं किफायती दर पर उपलब्ध हो गए तथा इनका खेत में छिड़काव करना भी बेहद सरल रहा।

किसान ने बताया कि नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से उनकी भूमि की उर्वरा शक्ति में सुधार हुआ है तथा धान की फसल के उत्पादन में भी पहले की अपेक्षा उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत कम होने के साथ-साथ बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिससे खेती अधिक लाभकारी बनी है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे भी नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर आधुनिक एवं संतुलित खेती को अपनाएं, ताकि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी सुरक्षित रखी जा सके।

  • Related Posts

    जनजातीय कारीगरों को मिलेगा व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर

      धमतरी में कल 21 अगस्त को आयोजित होगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ ट्राइफेड से सूचीबद्ध होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और विपणन गतिविधियों में भागीदारी का मिलेगा…

    Read more

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ