Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना सहित अन्य योजना से बदली किसान पाकलूराम की तकदीर, उन्नत खेती से परिवार हुआ खुशहाल नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का करते हैं संतुलित उपयोग

जगदलपुर, 03 जून 2026/ राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका जीवंत उदाहरण तोकापाल विकासखंड के ग्राम सिंगनपुर निवासी किसान पाकलूराम मौर्य हैं, जिन्होंने आधुनिक   कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। पाकलू मौर्य समर्थन मूल्य धान विक्रय कर अपनी फसल ऋण को भी हर साल चुकता कर देते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से प्राप्त होने वाली सहायता राशि का भी उपयोग खेती-किसानी के लिए करते हैं।

पाकलूराम मौर्य ने बताया कि वह अपनी साढ़े चार एकड़ कृषि भूमि पर पिछले दो वर्षों से धान और मक्का की उन्नत खेती कर रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त और खुशहाल हुआ है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाले ब्याजमुक्त फसल ऋण ने खेती-किसानी को आसान बनाया है। समय पर ऋण उपलब्ध होने से वह खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर पाते हैं और बेहतर तरीके से कृषि कार्य कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप वह प्रतिवर्ष लगभग दो से ढाई लाख रुपये मूल्य का धान समर्थन मूल्य पर विक्रय करते हैं।

पाकलूराम ने बताया कि कृषि विभाग के मैदानी अमले की सलाह के अनुसार वह उर्वरकों का संतुलित उपयोग करते हैं। विशेष रूप से नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के प्रयोग से उनकी फसल की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आधुनिक तकनीकों को अपनाने से खेती की लागत में कमी आई है और उत्पादन बढ़ा है। उन्नत खेती से होने वाली आय ने उनके परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने बताया कि खेती से प्राप्त आमदनी के बल पर वह अपनी पुत्री हेमवती मौर्य को जगदलपुर कॉलेज में उच्च शिक्षा दिला रहे हैं। साथ ही परिवार की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति भी सहजता से कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    भाजपा सरकार में बढ़े कोर्ट की अवमानना के मामले, अकबर ने राज्यपाल को लिखा आग्रह पत्र

      रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य की भाजपा सरकार के दौरान कोर्ट की अवमानना ( कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) के बढ़ते मामलों पर चिंता…

    Read more

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

    *अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने राज्य सरकार मुस्तैद, किसानों को अल-नीनो से बचाने किए जा रहे हैं उपाय: मंत्री श्री नेताम*   *किसानों की चिंता दूर कर रही छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश